वनवर्ती गांवों में मेडिकल कैंपों का हो रहा आयोजन

ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

वाल्मीकि नगर. टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर और गोनौली वन क्षेत्र के वनवर्ती गांवों में वन विभाग के द्वारा मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को गोनौली वन क्षेत्र परिसर में कैंप का आयोजन किया गया.जबकि आज शनिवार को वाल्मीकि नगर कौशल विकास केंद्र कोतराहा परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के गांव के दर्जनों ग्रामीणों महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चों ने पहुंचकर निशुल्क अपना स्वास्थ्य जांच के उपरांत निशुल्क दवा प्राप्त किया. इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कैंप का आयोजन डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया है. इसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर कैंप का लाभ उठाया है. इस अवसर पर वनपाल साधु दास,वनरक्षी शशि रंजन कुमार,मनीष कुमार, प्रिया भारती, सुनील यादव के अलावा अन्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >