ऐतिहासिक कंस वध मेले को लेकर विवाद खत्म, 18 सितंबर से होगा भव्य आयोजन

mmmmm

मझौवा कंस मेला: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत मझौवा पंचायत स्थित तिरहुत गंडक नहर किनारे कोट माई मंदिर परिसर में लगने वाले पारंपरिक और ऐतिहासिक कंस वध मेले के आयोजन को लेकर बना संशय पूरी तरह खत्म हो गया है. कमेटी और ग्रामीणों के बीच बने आपसी गतिरोध को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है. शनिवार को मझौवा पंचायत के पूर्व मुखिया जयनारायण शाही ने सभी पक्षों में सहमति बनने और मेले के पूर्ववत भव्य आयोजन की आधिकारिक घोषणा की.

आपसी सहमति के बाद मेले के आयोजन पर लगी मुहर

पूर्व मुखिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न बिंदुओं पर आम सहमति न बन पाने के कारण मेले के आयोजन पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. हालांकि, प्रबुद्ध नागरिकों और मेला कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर सारे मतभेद दूर कर लिए हैं. इस निर्णय से पूरे इलाके के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

तीन दिवसीय मेले का पूरा कार्यक्रम

ऐतिहासिक मेले की रूपरेखा तय कर ली गई है, जिसके अनुसार तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी:

  • 18 सितंबर: मेले का विधिवत शुभारंभ भव्य पूजा-अर्चना समारोह के साथ किया जाएगा.
  • 19 सितंबर: दोपहर में मुख्य आकर्षण का केंद्र कंस वध कार्यक्रम संपन्न होगा, जबकि रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी.
  • 20 सितंबर: अंतिम दिन विशाल दंगल (कुश्ती प्रतियोगिता) का आयोजन होगा, जिसके साथ तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले का औपचारिक समापन होगा.

50 वर्षों का गौरवशाली इतिहास

मझौवा गांव के कोट माई मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले की परंपरा लगभग 50 वर्षों से निरंतर चली आ रही है. इस पारंपरिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और नेपाल तक के हजारों श्रद्धालु व दर्शक पहुंचते हैं. विवाद सुलझने के बाद अब मेला कमेटी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: एसपी ने रामनगर पुलिस अंचल कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >