विवाहिता की फंदे से लटकती लाश बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की फंदे से लटकती लाश बरामद की गयी है.

साठी. थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की फंदे से लटकती लाश बरामद की गयी है. ग्रामीणों द्वारा सुबह करीब 8 बजे इसकी सूचना साठी थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट हॉस्पिटल बेतिया भेज दिया है. मृतिका की पहचान सतवरिया गांव निवासी उमेश साह की पत्नी पूनम देवी (21) के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार मृतिका की शादी ढाई साल पहले मंदिर में हुई थी. जिससे एक साल का लड़का भी है. जिसका मायका बगहा एक के मेहुडा सिंघाड़ी गांव बताया जा रहा है. मृतिका का पति उमेश साह चनपटिया किसी हलवाई की दुकान पर काम करता है. हालांकि महिला की मौत को संदेहास्पद माना जा रहा है. इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतिका के मायके वालों के द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. मामले में फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर कर मामले की छानबीन कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >