बगहा. पुलिस वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक महिला सिपाही पर भारी पड़ गया. जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है. इस संदर्भ में बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि महिला सिपाही बगहा थाना परिसर में स्थित कंट्रोल रूम में कार्यरत थी, जो प्रिया पप्पी के नाम से सोशल मीडिया पर अपना आईडी चला रही थी और रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी. उन्होंने बताया कि जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो पुलिस निरीक्षक बगहा संजय कुमार पाठक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. जिसमें मामला सही पाया गया था. ऐसे में एसपी ने विभागीय कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन्होंने बताया कि इसके पहले भी महिला सिपाही को वीडियो बनाने के मामले में निलंबित किया जा चुका है. एसपी ने बताया कि अब महिला सिपाही को निलंबित कर उस पर विभागीय कार्रवाई को लेकर प्रोसिडिंग चलाई जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
