विवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने एक विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर पुलिस ने एक विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गदियानी टोला गांव निवासी बाबूजान अंसारी के रूप में की गई है. वह 8 माह से फरार चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को हत्या मामले में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि 28 अगस्त भभटा गांव निवासी सोहैल अंसारी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई. जिसमें आरोप लगाया कि उसकी बहन आसमिना खातून की शादी गदियानी टोला के बाबू जान अंसारी से हुई थी. 28 अगस्त को पति एवं ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए आसमीना खातून की हत्या कर दिए. उसकी गले में फंदा लगाकर हत्या किया गया था. मामले में उसने पति बाबूजान अंसारी समेत ससुराल वालों को आरोपित किया था. इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी घर छोड़ कर फरार चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >