दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार घायल, तीन रेफर

नुमुईया गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

योगापट्टी. प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बैरागी गांव स्थित नुमुईया गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल युवक की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बैरागी गांव निवासी भाई नवीन कुमार व बहन ब्यूटी कुमारी व धनहा थाना क्षेत्र के कोतहा गांव निवासी श्रीशांत कुमार व लालजीत कुमार के रूप में हुआ है. सड़क चटकल व नवलपुर जाने वाली मुख्य सड़क का बताया जाता है. सड़क दुर्घटना के बाद नवलपुर थाने की 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र में पहुंचाया गया, जहां डिप्टी पर तैनात डॉक्टर प्रभात कुमार के द्वारा चारों घायलों का इलाज किया गया. इसमें तीन लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. रेफर होने वालों में सिसवा बैरागी गांव निवासी भाई नवीन कुमार व बहन ब्यूटी कुमारी व धनहा थाना क्षेत्र के कोतहा गांव निवासी श्रीशांत कुमार के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सिसवा बैरागी गांव के भाई बहन ने नवलपुर माई स्थान पर पूजा को लेकर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से अनियंत्रित होकर जोर से टकरा गया. इस टक्कर में चारों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >