Bettiha : अगलगी में दो घर सहित चार मवेशी जले, लाखों की क्षति

शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो घर सहित चार मवेशी जल कर राख हो गये है.

Bettiha : मैनाटांड़ . शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो घर सहित चार मवेशी जल कर राख हो गये है. घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के मैनाटांड़ गांव की है. शनिवार की अर्धरात्रि को हुई अगलगी की घटना में मैनाटाड़ निवासी मनोज मिश्रा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार का अर्धरात्रि को मनोज मिश्रा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. सभी लोगों के सोने की वजह से किसी ने आग को देखा नहीं. तब तक हवा को झोंके से आग नहीं विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-देखते मनोज मिश्रा का दो घर स्वाहा हो गये. जिसमें बंधे तीन भैंस और एक बकरी जल कर राख हो गयी. वहीं घर में रखे सारे आवश्यक सामान भी अग्नि की भेंट चढ़ गये. बगलगीर जयप्रकाश साह के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची है. लोगों के घंटों मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. वहीं जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने पीड़ित के लिए राहत की मांग अंचलाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >