मदनपुर जंगल में लगी आग, वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन प्रक्षेत्र के सदाबहार जंगल में रविवार को आग लग गई.पछुआ हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे जंगल में रहने वाले वन्यजीवों में अफरा-तफरी मच गई.

हरनाटांड़. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन प्रक्षेत्र के सदाबहार जंगल में रविवार को आग लग गई.पछुआ हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे जंगल में रहने वाले वन्यजीवों में अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मदनपुर वन क्षेत्र अंतर्गत कक्ष संख्या 5 के जंगल में पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.

–आग से परेशान छोटे-छोटे जानवर

कई प्रजाति की छोटी बड़ी बिल्लियां जिसमे फिसिंग कैट की संख्या भी अच्छी खासी हुआ करती थी. हिरण, खरगोश आदि अनेकों प्रकार के जानवरों से ये जंगल भरा हुआ था. वन के अधिकारी की मानें तो जंगल और जंगली जीव सब सुरक्षित है. पदाधिकारी भी मानते है कि जब जंगल मे आग लगती है तो जंगल का तापमान बढ़ जाता है. आग लगने से कितना हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है. वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डाक्टर नेशामणि के. ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वनपाल राजेश रोशन के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम को स्थल पर पहुंच गए और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जंगल को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आग वन तस्करों और असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर लगाई गई है. घटना के बाद आरोपी जंगल से फरार हो गए. वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों और चारवाहों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की है, क्योंकि इससे न केवल वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ता है, बल्कि जैव विविधता को भी गंभीर क्षति होती है. स्थानीय लोगों से निवेदन किया गया है कि जंगल के अंदर जलनशील पदार्थ ना फेके. आग की सूचना तुरंत वन कर्मियों की टीम को दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >