पत्नी की सूचना पर शराबी पति पर एफआइआर

स्थानीय पुलिस ने नगर के पुरानी बाजार के एक शराबी पति पर नशे में हल्ला करने के आरोप में पत्नी की सूचना पर गिरफ्तार किया है.

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नगर के पुरानी बाजार के एक शराबी पति पर नशे में हल्ला करने के आरोप में पत्नी की सूचना पर गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नगर के पुरानी बाजार कि नगमा खातून पति सिकंदर आजम ने लिखित शिकायत कर अपने शराबी पति पर नशे में गाली गलौज का आरोप लगाया है. पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उसपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है.

51 लीटर देशी शराब तस्करी में दो गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो तस्करों से 51 लीटर चुलाई शराब बरामद किया .थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एसटीएफ प्रभारी बेचू प्रसाद ने लिखित आवेदन देकर दो तस्करों पर देशी शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर खटौरी गांव के समीप छापेमारी किया.मौके से साइकिल पर देशी शराब लिए दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया.उनके पास से 51 लीटर चुलाई शराब बरामद किया.थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेजा गया है.

पुलिस ने न्यायालय के दो अभियुक्त गिरफ्तार,गया जेल

वाल्मीकिनगर. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय के दो वारंटी को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत उदय कुमार सीजेएम फर्स्ट बगहा न्यायालय का अभियुक्त नामजद वारंटी प्रेम कुशवाहा साकिन नया टोला भेड़ियानी अभियुक्त मंगलनाथ महतो भतहीया टोला गोनौली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >