विवाहिता की हत्या में 10 पर प्राथमिकी, भैसूर को जेल

मझौलिया के मंझरिया शेख में विवाहिता सनोज पासवान की पत्नी परमिला देवी (26) की हत्या मामले में मझौलिया पुलिस ने पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज किया है.

सरिसवा. मझौलिया के मंझरिया शेख में विवाहिता सनोज पासवान की पत्नी परमिला देवी (26) की हत्या मामले में मझौलिया पुलिस ने पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज किया है. पुलिस ने इस हिरासत में लिए गए मृतका के भसूर मनोज पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. मझौलिया थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि मृतका के भाई बथना निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में पति सनोज पासवान, मनोज पासवान, कविता कुमारी उर्फ काजल, मनोज पासवान की पत्नी प्रियंका देवी, योगा पासवान, उसकी पत्नी गौदी देवी, गौरी पासवान, गौरी पासवान की पत्नी, मलाही थाना अंतर्गत धर्मेंद्र पासवान, धर्मेंद्र की पत्नी रेणु देवी को आरोपित किया गया है. मृतिका के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका के ननद की शादी में दहेज देने के लिए दो लाख की राशि को मृतका के मायके वालों से दिलवाने का दबाव आरोपियों द्वारा मृतिका पर बार-बार दिया जा रहा था. राशि नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >