बगहा. नगर परिषद बगहा के पटखौली मोहल्ला में पानी बहाने को लेकर दो गुटों में हुई भीषण मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जिसमें दो महिला शामिल है. घायलों का इलाज कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में चल रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार पानी बहाव को लेकर मारपीट में मां बेटी सहित दूसरे पक्ष से भी लोग जख्मी हो गए. सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घायलों में रमेश साह की पत्नी संगीता देवी व इनकी पुत्री सुंदरम कुमारी है. वहीं दूसरे पक्ष से पप्पू ठाकुर, विक्की ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर समेत चार लोग मारपीट में जख्मी है. सभी की इलाज के बाद स्थिति सामान्य है. सभी का इलाज करते हुए चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए लिखा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गलती का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है जांच पड़ताल के बाद खुल के सामने आ जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
