बैरिया. प्रखंड मुख्यालय का गुरुवार को दोपहर बाद जिला अधिकारी दिनेश कुमार राय ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में अभिलेखों का जांच किया मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि परिमार्जन तथा दाखिल खारिज से संबंधित समय पर नहीं होता है. अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते हम सभी ग्रामीण थक जाते हैं, लेकिन कम समय पर नहीं होता है और बिचौलियों का अंचल कार्यालय में तता लगा रहता है. इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. साथ में उन्होंने पीएससी अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की सूची में गड़बड़ी होने को लेकर तथा अस्पताल साफ सफाई नहीं होने एवं बेड की उपलब्धता कम होने को लेकर प्रभारी डॉक्टर तथा स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार को कड़ी फटकार लगाई. व्यवस्था में अनियमितता को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही. प्रखंड मुख्यालय के बगल में बन रहे सीएचसी भवन का भी निरीक्षण किया तथा अविलंब हैंडओवर करने की बात बतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
