डीआइजी ने पुलिसिंग के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा

चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय ने बुधवार को पुलिस केंद्र बगहा का निरीक्षण किया.

बगहा. चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय ने बुधवार को पुलिस केंद्र बगहा का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने पुलिस जिला में चल रहे पुलिसिंग व्यवस्था के साथ विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा किया . साथ ही साथ पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक बिंदुओं पर निर्देशित करते हुए विभागीय कार्रवाई के समय में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. वहीं डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही नहीं होनी चाहिए.थानों में कोई भी केश लंबित नहीं रहे सभी का समय से निष्पादन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ शांति कायम रहें. जिसको लेकर नियमित रूप से पुलिसिंग कार्य करते हुए दीवा संध्या रात्रि गस्ती करने का निर्देश दिया.बता दे कि डीआईजी के बगहा पहुंचने पर पुलिस केंद्र में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.इसके बाद पुलिस सभागार में उन्होंने विभागीय क्रमवार समीक्षा की.मौके पर एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र शर्मा, एसपी सह रामनगर एसडीपीओ दिव्यांजलि जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक साइबर सेल सहित बगहा पुलिस जिला के पुलिस निरीक्षक सहित पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >