भितिहरवा आश्रम की आदेशपाल की मौत

भितिहरवा गांधी आश्रम की आदेशपाल की मौत हो गयी है.

नरकटियागंज. भितिहरवा गांधी आश्रम की आदेशपाल की मौत हो गयी है. घटना बुधवार की है. मृत कर्मी की पहचान गोपालगंज जिला के भोरे थाना के कटैया गांव निवासी जनार्दन यादव की पत्नी मंजू देवी 45 वर्ष के रूप में की गई है. घटना के संबंध में आश्रम के अखिलेश वर्मा ने बताया कि मंजू देवी आश्रम में आदेशपाल के पद पर कार्यरत थीं. सुबह में अचानक उनको बेचैनी बढ़ गई. इसके बाद इलाज के लिए वें लोग नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचें. अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना परिजनों को दी गई है. परिजनों के आने के बाद शव को हवाले किया गया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि महिला को जब वें लोग अस्पताल लेकर आए तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि महिला को लाने वाले लोगों को उनके हवाले कर दिया गया.बता दें कि महिला कर्मी काफी दिनों से आश्रम में कार्यरत थी. अचानक हुई मौत से अन्य में भी शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >