वाल्मीकिनगर संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के ग्रामीण सड़क के किनारे गुरुवार की दोपहर अचेत अवस्था में गिरे एक अधेड़ को देख इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा आपात सेवा 112 को दी गई.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के ग्रामीण सड़क के किनारे गुरुवार की दोपहर अचेत अवस्था में गिरे एक अधेड़ को देख इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा आपात सेवा 112 को दी गई.सूचना पर 112 की टीम के पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच उक्त अधेड़ के शव को अपने कब्जे में ले कर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर पहुंचाया. जहां मौके पर मौजूद डॉ. सरिता कुमारी ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हृदयराम पिता विजय प्रताप सिंह उम्र लगभग 49 वर्ष साकिन ग्राम तरौनी पिपरसन सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. मृत घोषित होने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है. साथ ही बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधेड़ की मौत के कारण का पता लग पाएगा. इधर सिद्धार्थनगर थाने के माध्यम से परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >