पुत्री का पिता पर रुपये नहीं लौटाने का आरोप

अपनी बेटी से उधार में राशि लेकर नहीं लौटाने के मामले में एक महिला ने अपने पिता पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेतिया. अपनी बेटी से उधार में राशि लेकर नहीं लौटाने के मामले में एक महिला ने अपने पिता पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में मझौलिया के सरिसवा बाजार निवासी किरण देवी ने अपने पिता भंगहा के पचरूखी गांव निवासी सुकट राम समेत अन्य के पर 4.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी तथा चाकू से मार जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि किरण देवी ने अपने पिता समेत अन्य पर धोखाधड़ी व मारपीट तथा किरण के पिता ने अपने दामाद समेत दो अज्ञात पर मारपीट करने की एफआईआर दर्ज करायी है. किरण देवी ने प्राथमिकी में बताया है कि उसके पिता चार लाख 70 हजार रुपया लिया था. पैसा वापस मांगने जाने पर उन्होंने तथा उनके परिवार के अन्य लोगों ने किरण के साथ मारपीट की. वहीं दूसरी ओर किरण के पिता ने भी एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें किरण के पति सरिसवा बाजार निवासी वृजकिशोर राम समेत दो अज्ञात को नामजद किया है. आरोप लगाया है कि रुपये को लेन-देन को ले मारपीट हुई थी. इसमें उन्हें तथा परिवार के रामबालक राम समेत अन्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >