25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जेल

बलथर पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों के चोरी, लूट कांड और 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सिकटा. बलथर पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों के चोरी, लूट कांड और 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी हसनज़ाद के पुत्र शेख साहब के रूप में की गई है. इसके खिलाफ बलथर थाना में कार्ड संख्या 29/23 दर्ज है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि 2023 में यह गौरीपुर बाजार से दो सौ मीटर पूर्व एक बाइक लूट कांड का आरोपी है. इसके खिलाफ पुरुषोत्तमपुर थाना में भी चोरी का एक मामला वर्ष 2023 में ही दर्ज है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बलथर लूटकांड में इसके ऊपर बीस हजार का और पुरुषोत्तमपुर में पांच हजार का इनाम घोषित था. इसे इसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >