गांव में सड़कों की तलाश कर हो रहा निर्माण : डॉ. संजय

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के प्रति संकल्पित है.

नौतन/जगदीशपुर . देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के प्रति संकल्पित है. सड़क निर्माण कार्य होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है. गांव में जर्जर सड़कों का तलाश कर निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है. ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो. यह बातें रविवार को धूमनगर कचहरी टोला गांव में नव निर्मित सड़क का विधिवत उदघाटन करते हुए सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहीं. नौतन प्रखंड में बैकुठवां, पूर्वी नौतन, सोता टोला और मंगलपुर में सड़कों का उदघाटन सांसद और विधायक नारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाता है. निर्माण कार्य में कहीं से कोई शिकायत मिलतीं है तो तुरंत कार्यवाही की जाती है. इससे संवेदक सजग होकर कार्य को पूरा करते हैं. विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि नौतन विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. शायद ही कोई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य आधा अधूरा सा पड़ा है. कहा कि कहीं से भी सड़क टूटने की शिकायत मिलतीं है तो संवेदक और विभागीय अधिकारियों से जबाब तलब किया जाता है. केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों के प्रति काफी संवेदनशील है. मौके पर ओबीसी प्रदेश मंत्री नीरज उर्फ़ बबलू, मंडल अध्यक्ष देवी दयाल प्रसाद, अवधकिशोर सिंह, चंन्द्र शेखर राव, चन्द्रमा सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राव, पन्नालाल साह, अरविंद कुमार, नागेंद्र राव, शंभू सोनी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे. सबका साथ सबका विकास के साथ पार्टी करतीं हैं काम सांसद व विधायक ने सूनी पीएम मोदी जी की मन की बात नौतन. देश के उन्नति के लिए भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है. इस काम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का योगदान है. नये तकनीक को विकसित किया जा रहा है ताकि आने वाले पीढ़ी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें. रविवार को विधायक नारायण प्रसाद के आवास पर मन की बात सांसद डाॅ संजय जयसवाल और विधायक नारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से सुने. मन की बात सुनने के बाद सांसद ने कहा कि आज संसदीय क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मन की बात से प्रेरणा लेने की जरूरत है. साथ ही पीएम मोदी जी की बात को जन जन तक पंहुचाने का काम पार्टी कार्यकर्ता करेंगे तो पार्टी और सशक्त होगी. विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पीएम मोदी जी की मन की बात ध्यान से सुने और लोगों को सुनाने में सहयोग करे. मौके पर ओबीसी मंत्री नीरज उर्फ़ बबलू, मंडल अध्यक्ष देवी दयाल प्रसाद, अवधकिशोर सिंह, चंन्द्रमा सिंह, पनालाल साह, पप्पू सिंह, संदीप कुमार, शंभू सोनी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >