बेहतर समन्वय स्थापित कर पहुंचायें योजनाओं का लाभ

प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय के एक सुसज्जित कमरे में शनिवार को 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया.

चनपटिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय के एक सुसज्जित कमरे में शनिवार को 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया. बीडीओ प्रणव कुमार गिरी की उपस्थिति में विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुधन कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख राजेंद्र बैठा, भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. कार्यालय उद्घाटन समारोह में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मंकेश्वर दुबे, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा भी उपस्थित रहे. अतिथियों को फूलमाला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया. विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा करें. बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि प्रखंड बीस सूत्री सरकार और प्रशासन के बीच में सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. अध्यक्ष मंकेश्वर दुबे एवं उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है, उसको चनपटिया प्रखंड में कैसे कार्यान्वित करना है यह प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का दायित्व बनता है. इस अवसर पर प्रखंड उपप्रमुख आदित्य कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, अभय कुमार पाण्डेय, बीस सूत्री के सदस्य अमित कुमार गुप्ता, चंद्रभूषण राय, डॉ वतन केसरी, हीरालाल सिंह, रामप्रवेश सिंह, रिजवान अंसारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >