छितौनी-तमकुही रेल परियोजना को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण की मांग तेज

सीमावर्ती छितौनी-तमकुही रेल परियोजना को गति देने के लिए सोमवार को छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति ने कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की.

बगहा. सीमावर्ती छितौनी-तमकुही रेल परियोजना को गति देने के लिए सोमवार को छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति ने कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग का ज्ञापन सौंपा. जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम को रेलवे की जद में आने वाली भूमि के कागजात और आख्या मंगाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इस कदम से परियोजना के समयबद्ध पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है. जिससे क्षेत्रवासियों को शिक्षा, आवागमन, रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी. वर्ष 2007 में शुरू हुई यह परियोजना कुछ कारणों से रुक गयी थी. लेकिन सांसद विजय दुबे और समिति के निरंतर प्रयासों से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने नए सिरे से सर्वे और डीपीआर तैयार करने का आदेश दिया. इधर 23 दिसंबर 2024 को भूमि अधिग्रहण के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित हो चुका है. डीएम से मुलाकात के दौरान संघर्ष समिति के योगेश शर्मा, मेराज आलम, सुबास पहलवान, दिनेश जायसवाल, संदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >