इंडो-नेपाल बार्डर से 7.10 करोड़ की चरस जब्त, किशोर धराया

इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवानों ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात करोड़ के मादक पदार्थ के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है.

सिकटा (पचं) . इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवानों ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात करोड़ के मादक पदार्थ के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है. वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहनेवाला है. उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार एसएसबी को सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से मादक पदार्थ के सौदागर भारी मात्रा में खेप लेकर निकलने वाला है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी और पुलिस ने वरदही के ओरिया नदी पुल के पास नाकेबंदी कर दी. इसी बीच एक बाइक पर सवार किशोर को आते हुए देखकर एसएसबी के जवानों ने रुकने का इशारा किया. रोकने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके प्लास्टिक के बोरे में रखी 17 किलो 752 ग्राम चरस बरामद की गयी. जवानों ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी बाइक जब्त कर ली गई. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब सात करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है. जब्त चरस को एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सिकटा पुलिस को सौंप दिया है. बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि गिरफ्तार किशोर के पास से 17 किलो 752 ग्राम चरस बरामद की गयी है. मामले में सिकटा पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने कर कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >