केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ली जा रही है.

बेतिया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ली जा रही है. जिले के छह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा एक पाली में ली गई. परीक्षा का आयोजन एक पाली में किया गया. गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. सुबह 10 बजे तक ही केदो पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. सभी केदों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. 12वी कक्षा के छात्र छात्राओं की फिजिक्स की परीक्षा हुई. परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में तनाव देखा गया. जबकि परीक्षा केंद्र से निकलने पर छात्र खुश नजर आए. परीक्षा देकर बाहर निकले रोहित कुमार ने बताया कि फिजिक्स की परीक्षा में ऑप्टिक्स के सवाल काफी कठिन आए थे. जिसे बनाने में समय लग गया. इसके अलावा सब्जेक्टिव सवाल उतने आसान नहीं पूछे गए थे. ऑब्जेक्टिव सवाल आसान थे. एजी चर्च के प्राचार्य सपन जोसफ ने बताया कि 121 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें एक परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित था और 120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >