चौतरवा में एक पिस्टल व दो बोतल शराब के साथ कार जब्त, चालक फरार

चौतरवा थाना की पुलिस सोमवार की अहले सुबह एक पिस्टल व दो बोतल शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया.

बगहा. चौतरवा थाना की पुलिस सोमवार की अहले सुबह एक पिस्टल व दो बोतल शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया. जबकि अपराधी भागने में कामयाब हो गये. इस बाबत चौतरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध स्थिति में एक कार जा रही है. इसकी सूचना पर थाने के पीएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बंगला टोला चौक पर वाहन जांच शुरू की गयी. जिस दौरान दूर से आ रही कार को पुलिस ने रोकना चाहा. लेकिन कार की रफ्तार तेज थी और चालक कार लेकर भागने लगा. साथ ही उसके पीछे पुलिस की गाड़ी पीछा करती रही. वही अहिरवलिया गांव के मेन सड़क पर कार छोड़कर चालक फरार हो गया. जब पुलिस कार की तलाशी ली तो कार की सीट के पीछे छिपाकर एक पिस्टल रखा हुआ था. जबकि कार की दो पीस 8 पीएम शराब भी. पुलिस कार को जब्त कर थाना लाई. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है. मौके पर एएसआई जयशंकर कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >