नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी गांव में शनिवार की सुबह 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. युवक की पहचान भसुरारी पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी सुनील साह 35 वर्ष के रूप की गयी है. घटना के बारे में बताया जाता है गांव में विपिन साह के घर हनुमान अराधना की तैयारी हो रही थी इसी बीच सुनील बिजली कनेक्शन के लिए तार को 11 हजार के पोल से पार कराने के लिए फेंक दिया. तार एक जगह कटा होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया. हालांकि आस पास खड़े लोगो ने किसी तरह सुनील को विद्युत प्रवाह से अलग किया और उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. गंभीर रूप से झुलसे युवक का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि युवक का शरीर कई जगह झुलस गया है. उसे चोटें भी आई है. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
