एक ही रात्रि में तीन लोगों की भैंस हुईं चोरी

थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में अज्ञात चोरों द्वारा तीन लोगों के भैंस चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है.

नौतन. थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में अज्ञात चोरों द्वारा तीन लोगों के भैंस चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डबरिया गांव के माधो प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. एक ही रात्रि में तीन लोगों की भैंस चोरी की घटना से इलाके में खलबली मच गयी है. डबरिया गांव में माधो प्रसाद ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि बीते पंद्रह अप्रैल को रात्रि करीब एक बजे घर के बगल में गाड़ी की आवाज आया तो नींद खुली. दरवाजे पर बांधी गयीं भैंस गायब थीं. वाहन का पीछा किया तो बनकटवा मेन रोड से दक्षिण दिशा में गाड़ी चलीं गयीं. भैंस की काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं भी आता पता नहीं चला. विवश होकर बुधवार को नौतन थाने में शिकायत किया है. इधर बनकटवा गांव के सुभाष आर्य और विजय सिंह की भी भैंस चोरी होने की चर्चा सुर्खियों में छाया हुआ है. पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गयीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >