बगहा. विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतवल निवासी प्रियांशु कुमार राव पिता संजय राव ने राज्यस्तरीय 100 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान लाकर जिला एवं राज्य का नाम रौशन किया है. नेशनल ओलंपिक में भाग लेने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 5 नवंबर 2025 को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शपथ दिलाने के लिए बगहा के विधायक राम सिंह को अधिकृत किया गया था. इस अवसर पर पतिलार के हरिहर नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधायक द्वारा संपन्न हुआ. साथ ही इस कार्यक्रम में छात्र के दादा राम किशोर राव और पिता संजय राव को भी मंच से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बगहा 1 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक,छात्र छात्राओं के अलावा भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह,रितु जायसवाल,पूर्व प्राचार्य हीरा लाल प्रसाद यादव, प्रमोद प्रसाद काजू, दीपू शाही, दिनेश राव, राजन राव, अनिल सिंह,मंटू दुबे सरपंच पति जगन्नाथ यादव और उपस्थित गणमान्य लोगों ने विजयी छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दौड़ में भाग लेकर हम सभी को गौरवान्वित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
