बैरिया. प्रखंड मुख्यालय में बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल नौतन विधायक नारायण प्रसाद भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव ने शनिवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान जनप्रतिनिधि यो एनडीए कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि आम जनों के समस्या समस्याओं एवं प्रखंड स्तर पर लोगों के कार्य करने में परेशानी होती थी, जिसको दूर करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी प्रखंडों में बीस सूत्री का गठन करते हुए कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया. जिससे समाज के कमजोर वर्ग लोगों को किसी भी कार्य करने में अगर किसी तरह की कठिनाई या समस्या उत्पन्न होती है तो वह भी सूत्री कार्यालय से 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के माध्यम से समस्या का समाधान करवा सकते हैं. इस पहल के लिए सांसद डॉ श्री जायसवाल ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पल से आम जनों को सुविधा मिलेगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्म जीत राम, बीस सूत्री अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, सुरेश चौधरी, सदस्य दारा सिंह, संजीव कुमार, सोहन चौधरी, सुदर्शन मिश्र, मंजू शुक्ला, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
