योगापट्टी. प्रखंड के एक गांव के सरेह में सोमवार को गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को मारपीट कर दांत से काट लेने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के ही एक आरोपित ने उनकी पत्नी पर बुरी नजर रख रहा था. इसको देखते हुए घायल युवक की पत्नी चारा काटने सरेह में गई थी. इसी दौरान आरोपित द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. इस दौरान खेत कोडने गए पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित द्वारा पति को मारपीट कर दांत से काट लिया. आसपास के लोगों ने इलाज करने के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल पति की पहचान चौबे टोला गांव निवासी के रूप में हुई है. घायल ने बताया कि सिसवा बैरागी गांव के सरेह में घास काटने के लिए पत्नी गई थी. इस दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी. जिसको देखते हुए विरोध करने पर मारपीट कर दांत से काट ली गई है. वही इधर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसी एच रेफर कर दिए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
