बेतिया नगर निगम को 75 लाख की नई सौगात, शहर के कई वार्डों में बढ़ेंगी सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय की सुविधाएं

बेतिया नगर निगम में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. 75.52 लाख रुपये की लागत से 5 सार्वजनिक शौचालय और 12 सार्वजनिक मूत्रालयों के निर्माण के लिए संवेदकों को कार्यादेश जारी कर दिया गया है. इससे शहरवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी.

Bettiah Nagar Nigam: बेतिया नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. 75.52 लाख रुपये की लागत से 5 सार्वजनिक शौचालय और 12 सार्वजनिक मूत्रालयों के निर्माण के लिए चयनित संवेदकों को कार्यादेश जारी कर दिया गया है.

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजनाओं का निर्माण निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा और सभी कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

कार्यादेश सौंपते हुए महापौर ने संबंधित संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और समय पर पूरे किए जाएं.

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

इन वार्डों में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा.

वार्डस्थानस्वीकृत राशि
वार्ड-15विश्वामित्र मार्केट₹9.33 लाख
वार्ड-12संत घाट के समीप₹9,00,566
वार्ड-17सर्वोदय विद्यालय के सामने₹9,86,222

यहां बनेंगे सार्वजनिक मूत्रालय

शहर के विभिन्न वार्डों में 12 सार्वजनिक मूत्रालय बनाए जाएंगे.

वार्डस्थान
वार्ड-18रमना मैदान पार्क एवं सामुदायिक भवन के बगल
वार्ड-25हजारी पोखरा, व्यवहार न्यायालय के सामने बड़े नाले के पास, बियाडा गेट के पास
वार्ड-5उत्तरवारी पोखरा के उत्तरी आट के समीप एवं छावनी ओवरब्रिज के नीचे
वार्ड-27मैनाटांड़ रोड पुल के नीचे
वार्ड-8नया बाजार पुल के उत्तर दिशा
वार्ड-17राज देवड़ी पार्क की उत्तर सीमा के समीप
वार्ड-30शांति चौक पुल (आईटीआई गेट) के पास एवं जिरात मैदान
वार्ड-35बेलदारी चौक मदरसा के पास
वार्ड-37वृद्धाश्रम के पास
वार्ड-43पीपरा बाजार के उत्तर पइन के समीप

अलग-अलग योजनाओं पर होगी लागत

नगर निगम के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक मूत्रालयों के निर्माण के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत स्वीकृति दी गई है.

योजनास्वीकृत राशि
वार्ड-18 एवं वार्ड-25 के स्थान₹15,98,436
वार्ड-5, 8, 17 एवं 27 के स्थान₹15,76,286
वार्ड-30, 35, 37 एवं 43 के स्थान₹15,57,981

शहर को मिलेगी बेहतर स्वच्छता सुविधा

नगर निगम का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर में सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार होगा और बाजार, पार्क, न्यायालय तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निर्माण एजेंसियों से गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे करने की अपेक्षा जताई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >