बेतिया: नौतन में कोचिंग सेंटर की दीवार से ईंट गिरी, छात्रा की मौत

Bettiah News: नौतन के मंगलपुर में सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान कोचिंग सेंटर की दीवार से ईंट गिरने के कारण जौहर भगत की 15 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की मौत. ग्रामीणों ने आपसी समझौते से सुलझाया मामला. जानिए खबर विस्तार से…

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

Bettiah News: नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर में संचालित एक निजी कोचिंग सेंटर में सोमवार की शाम आई तेज आंधी के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है. आंधी के झोंके से कोचिंग भवन की दीवार की ईंट गिर जाने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के लिए ले जाने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. मृत छात्रा की पहचान स्थानीय निवासी जौहर भगत की पुत्री रूपा कुमारी के रूप में की गई है. इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है.

रोज की तरह पढ़ने गई थी छात्रा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रूपा प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी गांव के मंगलपुर स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने के लिए गई थी. इसी दौरान शाम को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और काफी तेज आंधी-पानी शुरू हो गई. बताया जाता है कि आंधी तेज के कारण कोचिंग भवन का एक जर्जर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वहां से ईंट टूटकर सीधे छात्रा के सिर पर जा गिरी.

आंधी के बीच सिर पर गिरी ईंट

ईंट लगने से छात्रा का सिर फट गया और वह वहीं बेहोश हो गई. गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

ग्रामीणों ने आपसी समझौते पर रफा-दफा किया मामला

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया. हालांकि, कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए ग्रामीणों के अथक प्रयास से मामले को आपसी समझौते के आधार पर रफा-दफा कर दिया गया. इस संबंध में जब स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया, तो नौतन के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि इस पूरी घटना के बारे में थाने को लिखित या मौखिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस अपने स्तर से मामले का पता लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >