सीएनजी फिलिंग प्वाइंट का उदघाटन करते सांसद

बेतिया में CNG का पहला रिफिलिंग प्वाइंट शुरू, संजय जायसवाल ने किया उद्घाटन

बेतिया शहर में अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा शुरू हो गई है. पिपरा स्थित समीर फिलिंग स्टेशन पर जिले का पहला सीएनजी रिफिलिंग प्वाइंट का उद्घाटन किया गया. इससे वाहन चालकों को ईंधन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा.

Bettiah News: बेतिया शहर में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा शुरू हो गई है. पिपरा स्थित समीर फिलिंग स्टेशन पर जिले का पहला CNG रिफिलिंग प्वाइंट शुरू किया गया. पश्चिम चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक नारायण साह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. नए रिफिलिंग प्वाइंट के शुरू होने से CNG वाहन चालकों को ईंधन के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

पिपरा में शुरू हुआ पहला CNG रिफिलिंग प्वाइंट

समीर फिलिंग स्टेशन पिपरा में शुरू हुए CNG रिफिलिंग प्वाइंट से जिले में CNG वाहनों के लिए ईंधन की उपलब्धता आसान हो गई है. अब स्थानीय वाहन चालक बेतिया में ही अपने वाहनों में CNG भरवा सकेंगे.

CNG सुविधा से वाहन चालकों को मिलेगी राहत

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बेतिया में CNG रिफिलिंग प्वाइंट की शुरुआत शहर और जिले के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है. उन्होंने कहा कि इससे वाहन चालकों को वैकल्पिक ईंधन का विकल्प मिलेगा और आने वाले समय में अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा.

प्रदूषण कम करने में मदद करेगा CNG

सांसद ने कहा कि CNG अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन है और इसके इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है. जिले में CNG की सुविधा बढ़ने से लोगों को पारंपरिक ईंधन के अलावा एक अन्य विकल्प उपलब्ध होगा.

दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा

पंप निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने कहा कि बेतिया में CNG रिफिलिंग प्वाइंट शुरू करना क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम है. इससे CNG वाहन चालकों को ईंधन भराने के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि पंप प्रबंधन ग्राहकों को बेहतर और सुचारु सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. भविष्य में लोगों की जरूरत के अनुसार सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, प्रकाश राय, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, ईश्वर शांति महाविद्यालय के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण, पूर्व सभापति अनीश अख्तर, डॉ. अमिताभ चौधरी, डॉ. आलोका चौधरी, राकेश जायसवाल, रत्नेश प्रसाद, अनिल झा, डॉ. शकील अहमद, बीपीसीएल के राहुल कुमार, सुशील जायसवाल, शैलेश जायसवाल, अखिलेश राय और छोटे सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

आगत अतिथियों का स्वागत पंप निदेशक डॉ. सुशील चौधरी एवं अक्षय कुमार ने किया.

यह भी पढ़ें: मिड डे मील में छिपकली मिलने पर हड़कंप, बच्चों की जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं, एजेंसी पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >