संस्थान के प्रति ईमानदार बने रहना ही एक सफल व्यक्ति की पहचान: एसडीएम

एक सफल छात्र को अपने संस्थान के प्रति ईमानदार होना चाहिए, वह तभी सफल है जब वह अपने दायित्वों और कर्तव्य के प्रति ईमानदार है.

नरकटियागंज. एक सफल छात्र को अपने संस्थान के प्रति ईमानदार होना चाहिए, वह तभी सफल है जब वह अपने दायित्वों और कर्तव्य के प्रति ईमानदार है. उक्त बातें एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कही. वे नगर के ब्लॉक रोड अवस्थित एलीट कंप्यूटर क्लासेज की ओर से बेल्ट्रान में चयनित छात्रों के रोजगार सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. श्री गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां शिक्षा हासिल करने वाले छात्र आज डाटा इंट्री ऑपरेटर बन गए हैं, यह सुखद अनुभव देने वाला पल है. आप सभी को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की जरूरत है. डाटा इंट्री ऑपरेटर का पोस्ट साधारण पोस्ट नहीं होता, यह जिम्मेवारियों वाला पोस्ट होता है. आप जहां भी कार्य करेंगे, वहां के लोगों की अधिकारियों की सारी जवाबदेही तय करनी पड़ेगी. कार्यक्रम को बीडीओ सूरज कुमार सिंह, शिक्षक नेता मनोज कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, धरणीकांत मिश्र ने संबोधित कर चयनित छात्रों का उत्साह वर्धन किया. इससे पहले अतिथियों को संस्थान के संस्थापक काशी प्रसाद गुप्ता ने बुके व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. संचालन प्रकाश गुप्ता ने किया. संस्थान के निदेशक पवन वर्मा ने बताया कि संस्थान की शिखा मिश्रा, दिव्यांशु मिश्र, हिमांशु कुमार कुमारी पुष्पलता, प्रिंस कुमार, तैयबा फिरदोस, निकेश कुमार ओझा, नीतेश कुमार, सूरज कुमार, सोनु कुमार साह, कुंदन कुमार, सन्नी कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, सुनीता कुमारी, नेहा कुमारी, बलजीत कुमार, अभिज्ञा कुमारी, सलोनी कुमारी, रिया राज, विवेक कुमार, रीमा कुमारी, निशा कुमारी, सोनम कुमारी, पल्लवी कुमारी, ओर मो. अमानत समेत 26 का चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि बेल्ट्रान एग्जाम में पांच लाख विद्यार्थियों में से पहली मेरिट लिस्ट में सिर्फ पांच हजार विद्यार्थियों का चयन हुआ. इसमें संस्थान के 26 छात्र सफल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >