बगहा पुलिस ने दहेज हत्या व लूट सहित अन्य मामलों में सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा में पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा में पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. साथ ही कांडों का समय से निष्पादन, दहेज हत्या व लूट मामलों में फरारी की कुर्की एवं गिरफ्तारी किया जा सके इसको लेकर एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है. इसी क्रम में पुलिस ने दहेज हत्या, लूट मामलों सहित अन्य कांडों में 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कुल 33 वारंटों का निष्पादन किया है. अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 474 वाहनों के जांच के उपरांत 84 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. वही एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहे इसको लेकर थाना क्षेत्र में आने जाने वाले प्रत्येक नागरिकों, वाहन चालकों व गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही कांड में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. इस दौरान दहेज हत्या में 1, लूट मामले में 1, कुर्की में 3 तथा 1 शराबी व तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश व नेपाल सीमा से सटे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने सीमा क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए रखें. ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ शराब तस्करी पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >