1.59 करोड़ की वसूली के लिए 28 बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 28 बकायादारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

बेतिया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 28 बकायादारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. निलामपत्र पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक ने आईडीबीआई बैंक के बकाया 1.59 करोड़ की वसूली के लिए यह आदेश जारी किया है. निलाम पत्र पदाधिकारी ने एसपी को भेजे गये पत्र में इन बकायादारों की सूची भी सौंपा है. साथ हीं साथ उनके उपर बकाया राशि का ब्योरा भी दिया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक ने संबंधित थानाध्यक्षों को बकायेदारों के खिलाफ वारंट भेजते हुए बकायेदारों को उपस्थित कराने को कहा है. जिन लोगों के विरुद्ध वारंट जारी किए गए हैं, उनमें म. मुस्ताक, राकेश सिंह, राधेश्याम राय, उगम दास, मार्कण्डेय मिश्रा, विनय ठाकुर, समसुद्दीन मियां, शिवानंद तिवारी, सूरत प्रसाद, अनूप ओझा, सत्तन राम, मनोज कुमार तिवारी, हसमुद्दीन मियां, जयराम कुशवाहा, नथुनी यादव, रमेश चंद्र सिंहा, प्रमोद कुमार यादव, बृज किशोर कुमार, किशोर साहनी, सुमित कुमार, योगेन्द्र चौधरी, राजू सिंह, संतोष चौधरी, समसुद्दीन मियां, हरेश यादव, महेंद्र यादव, राधेश्याम मिश्रा, और प्रदीप कुमार सिंह शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >