नशे में धुत एक शराबी गिरफ्तार, जेल

स्थानीय पुलिस ने नशे की धूत हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया है.

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नशे की धूत हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि तीन मई को नगर के नारायणपुर से शराब की सूचना देकर बुलाया गया. जहां सूचना वाली जगह पर एक शराबी को नशे में हो हल्ला करते पाया गया. जिसकी पहचान संतोष पटेल के रूप में हुई है. पकड़े गए शराबी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. मोटर चोरी मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज रामनगर. स्थानीय पुलिस ने सिकटा बैकुंठवा मंदिर के पास से मोटर चोरी मामले में अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सिकटा बैकुंठवा निवासी विपिन गिरी ने तीन मई को पटवन करने वाले मोटर चोरी की शिकायत की है. उल्लेख है कि मोटर मोहन प्रसाद श्रीवास्तव के खेत में लगा हुआ था. जिसे किसी ने खेत से खोल लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >