पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 55.9 किलो गांजा जब्त

इंडो नेपाल बॉर्डर से पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 55 किलो गांजा जब्त की गई है.

इनरवा . इंडो नेपाल बॉर्डर से पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 55 किलो गांजा जब्त की गई है. थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि नेपाल से मादक पदार्थ की खेप आने वाली है. त्वरित एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई में गश्ती तेज कर दी गई. कुछ देर बाद देखा गया की पिलर संख्या 419 के खमिया और सेमरवारी गांव के बीच एक व्यक्ति को देखा गया. पुलिस की गाड़ी को देख कारोबारी बोरा फेक कर नेपाल क्षेत्र में घुस गया. जब्त की गई बोरा में 55 किलो गांजा बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया की अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >