40 हजार उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

नगर के कृषि बाजार रोड में एक अधेड़ व्यक्ति से 40 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है.

नरकटियागंज. नगर के कृषि बाजार रोड में एक अधेड़ व्यक्ति से 40 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है. मामले में बनवरिया गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण साह ने शिकारपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई है. एफआईआर में बताया है कि वह सत्तू पीसकर बेचने का काम करता है. स्टेट बैंक के कृषि बाजार शाखा से वह 40 हजार रुपए निकाला था. खाना खाने के लिए जा रहा था. उसी समय कृषि बाजार रोड में एक युवक आया और हाल समाचार पूछने लगा. इतने में हेलमेट पहने एक बाइक सवार युवक आया. उसने अपने आप को पुलिस वाला बताया और कहा कि इतने रुपए लेकर कहां जा रहे हैं कोई छीन लेगा. फिर उसने रुपए लेकर एक गमछा में बांध दिया और उस गमछा को झोले में रखकर दे दिया. कुछ दूर जाने पर देखा तो गमछा बंधा था लेकिन उसमें रुपए नहीं थें. उसने एफआइआर में बताया है कि अज्ञात बाइक सवार समेत दोनों ने मिलकर उसके रुपए ठग लिए है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. बहुत जल्द दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >