विभिन्न मामलों के 25 अभियुक्त गिरफ्तार

विभिन्न थाने की पुलिस बुधवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है.

बेतिया. विभिन्न थाने की पुलिस बुधवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है. पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में सात वारंटी समेत 25 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से 12 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय पांच वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इनमें से 24 को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 329.345 लीटर शराब, 1.664 किलोग्राम चरस, एक कार व पांच बाइक जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 49 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >