10 लीटर निर्मित व 15 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद, तस्कर फरार

नौरंगिया थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम बेलहवा गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया.

हरनाटांड़. नौरंगिया थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम बेलहवा गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया. वहीं लगभग 15 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पास) को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया तथा शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एएसआई धर्मेंद्र कुमार नेतृत्व में गश्त में निकले पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव निवासी श्याम लाल धागड़ अपने घर से शराब का कारोबार करता है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर पहुंच कर छापेमारी की गयी. जिस दौरान घर के अंदर चूल्हा में आग था एवं बनाने वाला उपकरण चूल्हा के पास में अलग-अलग गैलन में रखा हुआ 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. वही बगल में ही दो बाल्टी में करीब 15 लीटर कच्चा पास एवं शराब बनाने वाला उपकरण बरामद किया गया. कच्चा पास एवं उपकरण लाने की स्थिति में नहीं होने के कारण घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया. जबकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों अभियुक्त पर थाना में कांड संख्या 20/25 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >