बगहा. होली पर्व को देखते हुए शराब तस्कर द्वारा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से ऑल्टो कार में छुपा कर बिहार में लाई जा रही 11 कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. जबकि चालक पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गया है. उक्त जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में शराब का खेप गुजरने वाला है.पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बगहा व बेतिया एन एच मुख्य पथ में चंडी स्थान मलपुरवा चौक स्थित विनायक पेट्रोल पंप के समीप सघन वाहन जांच शुरू कर दिया. जिस दौरान पुलिस ने जांच के क्रम में एक अल्टो कार की तलाशी लिया, तो कार में छुपा कर रखें 11 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और चालक मौके से पुलिस को चकमा दे फरार हो गया.इस दौरान पुलिस शराब को बरामद करते हुए कार को जब्त कर थाना लाया.इस दौरान इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस बरामद शराब मामले में थाना में कांड अंकित कर जब्त कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रेस कर कार मालिक को चिन्हित करने में जुटी हुई है.ताकि पहचान होने के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जा सके.वही इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ अमन चैन कायम रहें. जिसको लेकर पुलिस थाना क्षेत्र में आने एवं जाने वाले वाहन चालकों पर पैनी नजर बनाए रखी है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और शराब व शराब कारोबारियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
