मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है.

बेगूसराय. मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चलाना सीख रही एक महिला ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही प्रमिला देवी की जान चली गयी. यह घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास की है. जहां सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये निकली विष्णुपुर निवासी प्रमिला देवी सड़क हादसे की शिकार हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला कार चलाना सीख रही थी और इसी दौरान उसने तेज रफ्तार में प्रमिला देवी को कुचल दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधा बिजली के पोल से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये और गंभीर अवस्था में प्रमिला देवी को बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >