बखरी के उदनचक में हुई अगलगी में दो घर जले

बखरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड-09 उदनचक गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये.

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड-09 उदनचक गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. घटना महेंद्र साहू एवं राजकुमारी देवी पति योगेंद्र साहू के घर की बात कही जा रही है. जहां बताया जा रहा है कि घर में अचानक रात्रि 10 बजे के करीब आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महेंद्र साहू के घर से उठी आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल के राजकुमारी देवी पति योगेंद्र साहू के घर को भी आग अपने आगोश में ले लिया. तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा बखरी थाना एवं दमकल कर्मियों को सूचना दी गयी. वही जानकारी मिलते ही दमकल घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू में करने लगे, लेकिन अग्निशमन वाहन का पानी खत्म हो जाने पर दूसरा दमकल को नावकोठी से बुलाया गया. जबतक अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा तबतक देखते ही देखते घर का सामान जलकर खाक हो गया. इधर आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया. आग को बुझाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वही अगलगी के इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच रहा. इस बाबत स्थानीय मुखिया जीवो देवी, उपमुखिया अजीत कुशवाहा, पंसस रीना देवी, सुरेश राम, जितेंद्र जीतू, पंकज पासवान आदि ने ढांढस बढ़ाते हुए स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >