प्रशिक्षित 14 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए ट्रेड की टूल किट करायी गयी उपलब्ध

जिला नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध करने के क्रम में टूल किट और स्टडी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बेगूसराय. जिला नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध करने के क्रम में टूल किट और स्टडी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत जिला नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल- 14 अभ्यर्थी को स्वरोजगार के लिये संबंधित ट्रेड का टूल किट नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया. साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 15 अभ्यर्थियों को सम्बंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी. कार्यक्रम में टूल किट और स्टडी किट का वितरण जिला नियोजन पदाधिकारी एवं कार्यालय के सभी कर्मियों द्वारा किया गया. उपस्थित लाभार्थियों को संबोधन के क्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया की टूल किट एवं स्टडी किट योजना को आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी बताया. प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते. स्टडी किट पुस्तक के आभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा. वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे. इसी प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >