कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ हुआ शुरू

बखरी के रामपुर में नौ तथा मुख्य बाजार स्थित विवाह भवन में दस दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ हो गया है.

बखरी. बखरी के रामपुर में नौ तथा मुख्य बाजार स्थित विवाह भवन में दस दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ हो गया है. यज्ञ के पहले दिन उक्त दोनों जगह कलश शोभायात्रा निकाली गई.जो रामपुर गांव सहित मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए अपने अपने यज्ञ स्थल पहुंचकर समापन किया गया.यह यज्ञ रामपुर में 3 जनवरी से 11 जनवरी तथा मारवाड़ी विवाह भवन में चार से 13 जनवरी तक चलेगा,जिसके बाद समाप्ति के अगले दिन कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा.कथा वाचिका वृंदावन धाम की वैदेही शरण जी महाराज तथा अयोध्या धाम के कथा वाचक अंकिता नन्द जी महराज प्रत्येक दिन संध्या में कथा का वाचन करेंगी.इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं सहित प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया.आयोजक कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन देश के कल्याण,बिहार की तरक्की,समाज के उत्थान और पापों के विनाश के लिए किया गया है.उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से हिंदू सनातन धर्म की रक्षा होती है.कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है.मौके पर कलश यात्रा में महंत सौरभ सावर्ण, साकेत सावर्ण,कृष्ण मोहन चौधरी,राजू कुंवर,कार्यक्रम संयोजक सोनू महाराज,गौशाला के सचिव कैलाश शर्मा, राजेश अग्रवाल,रामदयाल केसरी,अशोक तुलस्यान,विवेक खेतान,जयशंकर जायसवाल,प्रिंस सिंह,राजेश टमकोरिया, प्रदीप नेमानी,अलका अग्रवाल,संतोष देवी,रणधीर तुलस्यान, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >