युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन निवासी फुलेना महतो की 18 वर्षीया पुत्री लाली कुमारी ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन निवासी फुलेना महतो की 18 वर्षीया पुत्री लाली कुमारी ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की रात्रि घटित हुई है. परिजनों के द्वारा घटना की सूचना मटिहानी थाना अध्यक्ष को दी गयी. थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मटिहानी थाना के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. पोस्टमार्टम उपरांत शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है. इधर ग्रामीणों ने बताया है कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला है. ग्रामीणों के अनुसार मृतिका 2 दिन पूर्व घर से भाग गयी थी.जिसे पुलिस के सहयोग से परिजनों ने खोजबीन कर उसे घर वापस लाया था. इसी बात से आक्रोशित होकर उसने आत्महत्या कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >