मजदूरों के अधिकार व हक के लिए दिल्ली तक लड़ाई रहेगी जारी : पूर्व विधायक

केंद्र सरकार कॉर्पोरेट घरानों को मदद पहुंचाने के लिए मनरेगा योजना बंद कर रही है. खेत मजदूरों की रोजगार की कोई गारंटी नहीं रही,

बेगूसराय. केंद्र सरकार कॉर्पोरेट घरानों को मदद पहुंचाने के लिए मनरेगा योजना बंद कर रही है. खेत मजदूरों की रोजगार की कोई गारंटी नहीं रही,देश के अंदर लड़ रहे मजदूरों के अधिकार की लड़ाई पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. यह कदम जनविरोधी है इसके खिलाफ खेत मजदूर यूनियन यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ेगा. उक्त बातें खेत मजदूर यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहीं. बैठक के उद्घाटनकर्ता के रूप में पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि बीस हजार मजदूरों को यूनियन सदस्यता चलाने और जून तक पंचायत और अंचल इकाई गठन करने का हम लोग फैसला ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि 20 मई को जिले के सभी पंचायतों में उपरोक्त मांगों सहित स्थानीय मांगों को लेकर मनरेगा कार्यालय पर दो घंटे का सांकेतिक धरना करेगा.पूर्व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री राजेंद्र सहनी ने जानकारी दिया कि मनरेगा बचाओ देश बचाओ संविधान बचाओ बेगूसराय जिले के सभी नदियों, नाला-पोखर का उड़ाही कर मजदूरों को रोजगार दो, बसे हुए मजदूरों को घर-घर बुलडोजर चलाना बंद करो, सभी को आवास महिया कराओ, भूमिहीन परिवारों में मुफ्त बिजली मुहैया करो और बिजली बिल में हो रहे घोटाला पर रोक लगाने सहित विभिन्न सवालों पर आंदोलन तेज किया जाएगा. ज्ञात हो कि 28 अप्रैल को खेत मजदूर यूनियन की बैठक कार्यानंद भवन बेगूसराय में राम प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक के दौरान गोवर्धन तांती, बीरबल राम, अशोक पासवान, सुरेश सहनी, राजेंद्र महतो, गोपाल पोद्दार, इन्द्रदेव सिंह, जनार्दन तांती, सुरेश राम, बिश्वम्भर प्रसाद, गोपाल पोद्दार, रामाश्रय पासवान ने विचार रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >