एसडीपीओ ने बखरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Begusarai News : एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बखरी थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए.

Begusarai News : शनिवार को एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बखरी थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हाजत, अभिलेख एवं विभिन्न पंजीयों का जायजा लिया. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

एसडीपीओ ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा.

Also Read : बाढ़ की तैयारी को लेकर बेगूसराय में बैठक, नाव परिचालन और तटबंध मरम्मत की हुई समीक्षा

अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया. साथ ही क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया.

Also Read : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बेगूसराय में खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज, डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा

एसडीपीओ कुंदन कुमार ने आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने को कहा.

निरीक्षण के मौके पर इंस्पेक्टर गौतम कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Also Read : पूर्व मंत्री रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया याद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >