विवादित झोंपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को आरपीएफ ने दी हिदायत

बेगूसराय स्टेशन के पूरब स्थित लोहियानगर झोपड़पट्टी में युवकों व महिलाओं को एकत्रित करके आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह के द्वारा जागरूक किया गया.

बेगूसराय. बेगूसराय स्टेशन के पूरब स्थित लोहियानगर झोपड़पट्टी में युवकों व महिलाओं को एकत्रित करके आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह के द्वारा जागरूक किया गया. उन सबको बताया गया कि आप सभी शराब या अन्य कोई भी प्रतिबंधित मादकों का सेवन न करें और न ही इसमें संलिप्त रहे. इसके साथ ही झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को साफ तौर पर हिदायत दी गयी कि ट्रेन से यात्रियों का सामान जैसे मोबाइल, झोला इत्यादि ना चोरी करे. आप मेहनत मजदूरी करके कमाये. किसी प्रकार का अपराध में संलिप्त न रहे. अपराधियों को पकड़ने में पुलिस का सहयोग करें. लोहियानगर झोपड़पट्टी की जमीन पूर्व के दिनों से ही विवादित है.

ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का बैग या मोबाइल नहीं करें चोरी

दर्जनों बार नगर थाना की पुलिस ने दलबल के साथ लोहियानगर झोपड़पट्टी में छापेमारी अभियान चलाई थी और शराब का जखीरा भी बरामद हुआ था. इसके साथ ही एक महीने पहले भी आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस दलबल के साथ लोहियानगर झोपड़पट्टी को खाली कराने गयी थी. लेकिन विवाद को बढ़ता देख झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को कुछ दिन की मोहलत दी गयी थी. अब आरपीएफ के नव-प्रतिनियुक्त पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने मोर्चा संभालते ही लोहियानगर झोपड़पट्टी जाकर वहाँ रहने वाले लोगों को हिदायत दे डाली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >