बारिश से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, टेंशन में अन्नदाता

बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. जिसका असर तेज बारिश व आंधी-तूफान के रुप में देखने को मिला.

डंडारी. बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. जिसका असर तेज बारिश व आंधी-तूफान के रुप में देखने को मिला. बेमौसम बरसात ने जहां लोगों में ठंडक का एहसास दिलाया. वहीं फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण किसानों के बीच मायूसी छा गई है. भारी बारिश से खेतों में लगे गेहूं की फसलों के बड़े पैमाने पर बर्बाद होने की संभावना जताई जा रही है. गुरुवार की शाम में प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव आ गया. जिसकी वजह से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई.

गुरुवार को आंधी के साथ हुई थी बारिश

इसका असर यह हुआ कि सैकड़ो किसानों की फसल खासकर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. खेतों में गेहूं की कटी फसल के सड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. वहीं आम एवं लीची के मंजरी पर भी इसका बुरा असर पड़ा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बेमौसम बरसात देखने को मिल रहा है. हालांकि शुक्र यह रहा है कि अधिकांश किसान गेहूं की फसल को बेमौसम बरसात से पहले ही सुरक्षित कर लिया था. लेकिन जिनकी फसल पिछात चल रही थी. वह फसल बारिश की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >