जमीन विवाद में सिर में कील ठोक कर पांच साल के बच्चे की हत्या

जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक बच्चे की हत्या कर की गई है.

बेगूसराय/बीहट. जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक बच्चे की हत्या कर की गई है. घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव स्थित वार्ड नंबर-14 की है. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अनमोल सिंह के पुत्र गोलू कुमार (5 वर्ष) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अनमोल सिंह का अपने पड़ोसी से दो कट्ठा 15 धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट एवं अधिकारियों के पास है. इस जमीन को लेकर दोनों पक्ष में बराबर विवाद होते रहता था. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले धमकी दिया था कि अनमोल सिंह को मार देंगे या उसके इकलौते बेटे गोलू को मार देंगे. आज गोल घर से 10 रुपया लेकर बिस्किट खरीदने दुकान गया था. परिजनों का कहना है कि सिर में कील ठोंककर हत्या की गई है. फिलहाल परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने हत्या की है. गोलू जब बिस्किट लेने गया था, इसी दौरान पकड़ कर हत्या कर दी गई. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि हत्या कैसे की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव के वार्ड-14 की घटना

घटना के संबंध में रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा. एसपी मनीष ने बताया कि सूचना मिली की चकबल्ली में एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है तथा उसके परिजन गोद में लिए हुए सड़क किनारे बैठे हैं. सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

घर से 10 रुपये लेकर बिस्कुट खरीदने गया था दुकान पर

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों एवं मृत बच्चे के परिजनों ने बताया कि मृतक गोलू कुमार उर्फ छोटू के पिता अनमोल सिंह का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था. जिसको लेकर बच्चे को मार दिया है, जबकि कुछ कुछ लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे गिरा था. जिसे एक महिला के द्वारा देखने पर बच्चे को उठाकर उसकी मां को दे दिया गया था. एफएसएल टीम को बुलाया गया है. सदर-टू डीएसपी के नेतृत्व में सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >